
भारत में लॉन्च हुई BYD e6 इलेक्ट्रिक कार
अरबपति वॉरेन बफे द्वारा सपोर्ट की गई चीनी ऑटोमेकर BYD ने भारत में अपनी e6 MPV कार को लॉन्च कर दिया है।
यह कार अभी भारत के आठ शहरों–बेंगलुरु,दिल्ली–NCR, हैदराबाद,मुंबई, चेन्नई, विजयवाड़ा, कोच्चि और अहमदाबाद में उपलब्ध है।
आइए जानते हैं कार के सिस्टम से संबंधित कुछ विशेष जानकारी
कार को स्पोर्टी डिजाइन और कई सुविधाओं वाले केबिन के साथ लॉन्च किया गया है।यह कार इलेक्ट्रिक पावर्टेन द्वारा संचालित की जाती है और एकबार चार्ज करने पर 522 km की दूरी तय कर सकती है।
BYD e6 में मस्कुलर बोनट, क्लोज्ड फ्रंट ग्रील,एंगुलर एयर वेंट और LED हेडलाइट्स दिए गए हैं।
कार के साइड में ब्लैक– आउट ऐरो कट, इंडिकेटर– माओंटेंड ORVMs,शार्प बॉडी लाइंस और मल्टी स्पोक व्हील्स दिए गए हैं।
इसके शार्क–फिन एंटीना, एक रूफ माउंटेड स्टॉप लाईट, एक विंडो वाइपर और फ्रेम ट्रिम से जुड़े रैप–अराउंड LED टेल लैंप्स MPV के पिछले हिस्से को आकर्षित लुक प्रदान करते हैं।
BYD e6 में एक इलेक्ट्रिक मोटर और 71.7 kwh का बैटरी पैक दिया गया है , जो 35 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। कार का यह सेटअप 94 hp की पावर और 180 Nm ka टॉर्क जनरेट करता है।
कार का टॉप–स्पीड 130 km/h है और यह प्रति चार्ज 522 km तक की रेंज तक जा सकती है।
इसमें एक बड़ा 5–सीटर केबिन दिया गया है, जिसमें एक एयर फिल्टर ,6–वे एडजस्टेबल फ्रंट सीटे, लेदर अपहोल्स्ट्री और 3–स्पोक फ्लैट – बॉटम मल्टी फंक्शनल स्टियरिंग व्हील दिए गए हैं।
कार के केबिन में ब्लूटूथ और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला एक 0.1 इंच रोटेटेबल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट कंसोल भी दिया गया है।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयर बैग और एक इंटेलिजेंट ब्रेक कंट्रोल सिस्टम दिया गया है।
यह भी पढ़ें: महामारी के दौरान स्वस्थ जीवन कैसे जियें। रोजमर्रा की जिंदगी में फिटनेस। समाचार पर छापा 2021
आइए जानते हैं क्या है इस कार की कीमत?
भारत में BYD की शुरुआती कीमत 29.6 लाख है,बाद में इसमें कुछ कमी देखने को मिल सकती है।